फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीवर ओवरफ्लो की समस्या से मिलेगी राहत, एफएमडीए कराएगा सफाई

Thu, 14 Sep 2023 07:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले चरण में बादशाहपुर एसटीपी से जुड़ी लाइनों की होगी सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात दिलाने की तैयारी कर ली है। पहले चरण में बादशापुर सीवर शोधन संयंत्र की मेन लाइन की सफाई होगी। इसकी जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपने का निर्णय लिया गया है। अभी तक शहर के सीवर लाइन नगर निगम के अधीन है। एफएमडीए के अधिकारी का दावा है कि सबकुछ ठीक रहा तो 15 दिनों में अपने अधीन ले लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीवेज ओवरफ्लो की समस्या से निजात पाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। एफएमडी की ओर से स्मार्ट सिटी के विभिन्न इलाकों में बंद पड़े सीवर लाइन की पहचान कर उसे बादशापुर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। एफएमडीए के एसडीओ के अनुसार प्रथम चरण में सैनिक कॉलोनी सहित करीब 32 किलोमीटर तक विभिन्न सेक्टरों की सीवर लाइन की सफाई की जाएगी। इसके बाद उसे बादशाहपुर सीवेज पपिंग स्टेशन (एसपीएस) से जोड़ा जाएगा। इसे आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। जिसे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अपने मोबाइल पर भी देख सकेंगे। एसपीएस नहीं चलने और सीवर लाइन जाम होने की वजह से पहले सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती थी। जिसके कारण सीवर का पानी सड़कों, कॉलोनियों और आसपास के इलाकों में बहना शुरू हो जाता था। अभी तक सीवर लाइनों की देखरेख की जिम्मेदारी नगर निगम के पास है। एफएमडीए ने नगर निगम से टेकओवर करने के लिए तैयारी शुरु कर दिया है। वहीं, निगम के अधिकारी सीवर लाइन के संबंध में नक्शा भी मांगा है। बादशापुर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में सीवर के गंदे पानी को ट्रीट करने के बाद यमुना में छोड़ा जाएगा। ताकि यमुना को दूषित होने से बचाया जा सके। यहां तीन प्लांट लगाने हैं, पहला प्लांट 45 एमएलडी का होगा। दूसरा 30 एमएलडी और तीसरा 7.5 एमएलडी का होगा। इसके बाद प्रतापगढ़ और मिर्जापुर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन

सीवर सफाई का काम जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया है। अभी तक शहर की अधिकतर सीवर लाइन नगर निगम के पास है।

- विशाल बंसल, वरिष्ठ अभियंता एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें