फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड मेले में मिट्टी उड़ने से नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हट्स के आसपास की मिट्टी को समतल करने के लिए लगातार छिड़काव किया जा रहा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले में मिट्टी उड़ने से होने वाली परेशानी को रोकने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मेला परिसर में हट्स (झोपड़ियों) के आसपास की मिट्टी को समतल करने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि धूल न उड़े और दुकानदारों व दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आयोजकों के अनुसार, पिछले वर्षों में हवा चलने पर मिट्टी उड़ने से दुकानदारों का रखा सामान गंदा हो जाता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से ही मिट्टी को गीला कर समतल किया जा रहा है। इसके साथ ही साफ-सफाई और रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं कुछ रास्तों को इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाकर पक्का किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले इस मेले को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में देश-विदेश के शिल्पकार अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न देशों की सांस्कृतिक झलकियों से दर्शक रूबरू होंगे, जो मेले को और भी आकर्षक बनाएगा। प्रशासन का दावा है कि इस बार दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि सूरजकुंड मेला एक बार फिर अपनी भव्यता और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए याद किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें