फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बजट-पूर्व बैठक में जिले के स्वास्थ्य ढांचे पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर सूरजकुंड में आयोजित बजट-पूर्व परामर्श बैठक में फरीदाबाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष मंथन हुआ। बैठक में मानसिक स्वास्थ्य, निवारक इलाज, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और डिजिटल हेल्थ सिस्टम को लेकर कई अहम सुझाव सामने आए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य को सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुंचाना जरूरी है।


जिले की तरफ से प्राप्त जनता के सुझावों के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर चर्चा की गई। इसमें मानसिक स्वास्थ्य को विशेष महत्व देते हुए टेली-मेंटल हेल्थ और जेन जैसी सेवाओं को 25 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचाने की योजना पर बात की गई। रजोनिवृत्ति से जुड़ी महिलाओं की मानसिक, शारीरिक और यौन स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए विशेष क्लीनिक तथा वृद्धाश्रमों के लिए विशेषज्ञ आधारित देखभाल व्यवस्था विकसित करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन




निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंसर स्क्रीनिंग, गैर-संचारी रोगों की नियमित निगरानी और एबीडीएम के तहत डिजिटल पंजीकरण अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही डे-केयर कैंसर सेंटर, निजी कमरे और मेडिकल कॉलेजों को जिला नागरिक अस्पतालों से पीपीपी मॉडल पर जोड़ने की योजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई।



दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर नियंत्रण, अनुसूचित दवाओं की निगरानी और अस्पतालों में एक्सपायर्ड दवाओं के केंद्रीकृत संग्रह को अनिवार्य करने का सुझाव दिया गया। मेक इन इंडिया मेक इन हरियाणा के तहत अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित कर मेडिकल डिवाइस उद्योग को बढ़ावा देने पर भी मंथन हुआ।



बैठक में टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया नियंत्रण और एसटीईएमआई जैसे आपात हृदय उपचार कार्यक्रमों के विस्तार पर सहमति बनी। इसके साथ ही आयुष, हेल्थ स्टार्ट-अप, कौशल विकास और हैप्ट्रॉन के माध्यम से नवाचार आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन



बैठक में स्वास्थ्य के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तुत सभी विषयों पर विचार किया जाएगा और इन मुद्दों को बजट में शामिल कर इसको आम जनता का बजट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें