फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 25 मई को फरीदाबाद में होगा चुनावी दंगल, 2374518 मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
छठवें चरण में होगा मतदान, 33139 युवा मतदाता भी बनेंगे भागीदार
विज्ञापन

आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ जिला में आदर्श आचार संहिता लागू
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आम चुनावों की घोषणा होते ही फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। निर्वाचन आयोग ने फरीदाबाद लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को चुनाव कराने की घोषणा की है। फरीदाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत फरीदाबाद और पलवल जिले में 2374518 मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

18वीं लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही फरीदाबाद लोकसभा अंतर्गत फरीदाबाद और पलवल में रिटर्निंग अधिकारी की ओर से दिशा निर्देश दिए गए हैं। 25 मई को छठवें चरण में मतदान होना है। फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में इस बार कुल 2358317 वोटर अपने सांसद का चुनाव करेंगे। इनमें करीब 33 हजार नए वोटर भी पहली बार मतदान करेंगे। महिलाओं की बात करें तो फरीदाबाद और पलवल में करीब 11 लाख महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। फरीदाबाद जिले के छह विधानसभा क्षेत्र पृथला, एनआईटी, बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और तिगांव में कुल वोटरों की संख्या 1676990 है।
विज्ञापन


पलवल जिले की विधानसभा हथीन, होडल और पलवल में कुल वोटरों की संख्या 677728 है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही है। 22 जनवरी को मतदाता सूची की क्वालीफाइंग तिथि मानकर सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन


-
फरीदाबाद के विधानसभा वार मत की संख्या

विस-क्षेत्र पुरुष वोटर महिला वाेटर कुल वोटर

पृथला 115411 101144 216563

एनआईटी 164373 131232 295617

बड़खल 168417 142909 311347

बल्लभगढ़ 143921 115472 259399

फरीदाबाद 135213 116401 251644

तिगांव 188566 153779 342420

कुल योग 915945 760937 1676990


पलवल के विधानसभा वार वोटरों की संख्या

विधानसभा क्षेत्र पुरुष वोटर महिला वोटर कुल वोटर

हथीन 125075 107199 232274

होडल 102858 88435 191293

पलवल 137229 120495 257724
-
कुल योग 365162 316129 681327
-

शीर्ष पांच अधिक वोटर वाले क्षेत्र

फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के नौ विधानसभा क्षेत्र में शीर्ष पांच विधानसभा में वोटरों की संख्या अधिक है। इनमें पहले स्थान पर तिगांव क्षेत्र है। यहां कुल वोटरों की संख्या 342420 है। जबकि दूसरे नंबर पर बड़खल, यहां कुल वोटरों की संख्या 311347 है। इसी तरह तीसरे नंबर पर एनआईटी क्षेत्र है। यहां वोटरों की संख्या 295617 है। चौथे नंबर पर बल्लभगढ़, यहां कुल वोटरों की संख्या 259399 जबकि पांचवें नंबर पर पलवल विधानसभा क्षेत्र है। यहां वोटरों की संख्या 257724 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें