फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-59 की ग्रीन बेल्ट में होगी हरियाली की बहार

Thu, 25 Sep 2025 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद के सेक्टर-59-II में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ग्रीन बेल्ट परियोजना शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। इससे स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य और सामाजिक लाभ मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- शहरवासियों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन का मिलेगा तोहफा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रदूषण और तेजी से घटते हरित क्षेत्र के बीच फरीदाबाद को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-59-II स्थित ग्रीन बेल्ट के विकास के लिए बड़ा कदम उठाया है। आगामी एक वर्ष तक इस क्षेत्र में हॉर्टिकल्चर को लेकर तेजी से काम किया जाएगा। इसका उद्देश्य न केवल इलाके की सुंदरता बढ़ाना है, बल्कि यहां के निवासियों को स्वच्छ वातावरण और हरियाली का अनुभव कराना भी है। प्राधिकरण की तरफ से इस कार्य में करीब सवा तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


फरीदाबाद औद्योगिक गतिविधियों, निर्माण कार्यों और धूल प्रदूषण के चलते लंबे समय से पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में ग्रीन बेल्ट का संरक्षण और विकास शहर की जरूरत है। सेक्टर-59 का यह हरित क्षेत्र हजारों परिवारों के लिए ताजी हवा का माध्यम बनने जा रहा है। घनी हरियाली से धूल के कणों में कमी आएगी और गर्मी के दिनों में स्थानीय तापमान में भी संतुलन बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार की ग्रीन बेल्ट न केवल प्रदूषण कम करने में मदद करती है, बल्कि यह पक्षियों और छोटे जीवों के लिए भी सुरक्षित ठिकाना होती है। इस तरह यह परियोजना पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगी।

निवासियों के लिए बड़ी सौगात

इस ग्रीन बेल्ट के रखरखाव से स्थानीय निवासियों को काफी लाभ मिलेगा। सुबह-शाम टहलने, योग करने और बच्चों के खेलने के लिए स्वच्छ व सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा। खुले में व्यायाम करने की सुविधा से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों को कम करने में भी मदद मिलेगी। सेक्टर-59 के लोगों का कहना है कि अब हमें उम्मीद है कि बच्चों को खेलने और बुजुर्गों को सैर करने के लिए साफ-सुथरा वातावरण मिलेगा। हरियाली से पूरे इलाके का माहौल खुशनुमा हो जाएगा।

मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर असर

ग्रीन बेल्ट के विकास से लोगों को प्रकृति के करीब रहने का अवसर मिलेगा। इससे मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा पार्क और ग्रीन बेल्ट आपसी मेलजोल के भी केंद्र बनेंगे। यहां परिवार, बच्चे और बुजुर्ग एक साथ समय बिताकर सामाजिक जुड़ाव को मजबूत कर सकेंगे।

भूजल स्तर में भी होगा सुधार

ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण और सिंचाई व्यवस्था से न केवल पर्यावरणीय सुंदरता बढ़ेगी बल्कि भूजल स्तर को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। बारिश का पानी जमीन में जाकर प्राकृतिक जल-स्रोतों को पुनर्जीवित करेगा। इसके साथ पौधों की जड़ों से मिट्टी कटाव रुकेगा और जमीन की उर्वरता बनी रहेगी। जानकारों का कहना है कि अगर ग्रीन बेल्ट की सही तरीके से देखभाल की जाए तो यह इलाके के तापमान को संतुलित करने, कार्बन डाइऑक्साइड को सोखने और ऑक्सीजन बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

स्वच्छ शहर की ओर कदम

फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में यह पहल अहम है। ग्रीन बेल्ट की सफाई और सुंदरता से क्षेत्र की छवि बदलेगी। स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण शहर की पहचान को मजबूत करेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन


अधिकारी करेंगे लगातार निगरानी

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि ग्रीन बेल्ट का रखरखाव नियमित रूप से होगा। घास की कटाई, पेड़ों की छंटाई, फूलों की क्यारियों का रखरखाव और नई पौधरोपण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही पार्कों में पाथवे, बेंच और लाइटिंग की भी देखरेख की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
00

प्राधिकरण की तरफ से शहर के विकास के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में लोगों को इसका लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा।
- संदीप दहिया, एसई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें