फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद में छोटे सिलिंडर पर आज होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर और गरीब परिवारों को राहत देने की तैयारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बढ़ती आबादी और खासकर मजदूर व निम्न आय वर्ग के लोगों की जरूरतों को देखते हुए अब 5 किलो के छोटे गैस सिलिंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस मुद्दे पर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की अहम बैठक प्रस्तावित है जिसमें वितरण व्यवस्था पहचान प्रक्रिया और आपूर्ति से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाले दिहाड़ी मजदूरों और गरीब परिवारों के लिए छोटे गैस सिलिंडर रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। सीमित आय के कारण ये लोग बड़े सिलेंडर की एकमुश्त कीमत वहन नहीं कर पाते ऐसे में 5 किलो के सिलेंडर उनके लिए सुविधाजनक और किफायती विकल्प साबित होते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से इन सिलिंडरों की किल्लत के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आईडी की बाध्यता नहीं, पुराना सिलिंडर देकर मिलेगा नया

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित व्यवस्था में किसी एक जिले या प्रदेश की आईडी की बाध्यता नहीं होगी। प्रदेश स्तर पर जारी किसी भी वैध पहचान पत्र के आधार पर उपभोक्ता सिलिंडर प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा पुराने या खाली सिलेंडर को लौटाकर नया सिलिंडर लेने की सुविधा भी दी जाएगी जिससे वितरण प्रक्रिया सरल और तेज हो सके।
विज्ञापन


व्यवस्था लागू हुई तो हजारों परिवारों को मिलेगी राहत

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन इस व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करता है तो हजारों परिवारों को राहत मिल सकती है। साथ ही अवैध बिक्री और कालाबाजारी पर भी रोक लगाई जा सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि छोटे सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना शहरी गरीबों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है, क्योंकि इससे उनकी रसोई का खर्च नियंत्रित रहेगा और उन्हें बार-बार बड़ी रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें