फरीदाबाद। साइबर जालसाजों ने गैस एजेंसी का प्रतिनिधि बनकर एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से करीब 1.45 लाख रुपये निकाल लिए। सेक्टर-17 स्थित साइबर अपराध थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार अप्रैल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78 निवासी संजय वर्मा ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च 2026 को उनके पास एक मैसेज आया, जिसमें गैस कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद ठगों ने उनसे वीडियो कॉल पर संपर्क किया और खुद को कंपनी का अधिकारी बताया। उस समय संजय अपनी एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा की तैयारी में व्यस्त थे, जिसका फायदा उठाकर जालसाजों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया और उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार में करीब 1.45 रुपये के ट्रांजेक्शन कर लिए। संवाद