फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओपीडी में रही मरीजों की भीड़, गर्मी से हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण सोमवार को अधिक मरीज पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की अधिक संख्या देखने को मिली। शनिवार को चिकित्सकों की संख्या कम व रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान दवाइयां लेने के लिए भी मरीज लंबी कतारों में इंतजार करते दिखाई दिए।
अस्पताल की ओपीडी में आने- जाने के लिए केवल एक ही छोटा सा द्वार है। जहां से हवा भी सही से पास नहीं हो पाती। वहीं, ओपीडी में मरीजों को भीषण गर्मी में लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ा। इस दौरान लोगों को काफी समस्या भी हुई। भीषण गर्मी में ओपीडी में उमस के कारण लोग ओपीडी कार्ड से खुद को हवा करते दिखाई दिए। शनिवार को चिकित्सकों की संख्या कम होती है, जिस कारण मरीज शनिवार को उपचार के लिए कम पहुंचते हैं।
विज्ञापन


इधर से उधर घुमाने को लेकर भड़का युवक


भीड़ अधिक होने के चलते मरीजों को ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए भी लंबी लाइन में लगना पड़ा। इस दौरान बल्लभगढ़ से उपचार के लिए पहुंचा युवक कार्ड बनाने वाले स्टाफ पर भड़क उठा। युवक ने बताया कि वह काफी देर से लाइन में खड़ा था, जिसके बाद स्टाफ ने कार्ड न बनाकर उसे दूसरी लाइन में पीछे लगने को बोल दिया। इससे आहत होकर युवक कमरे से दरवाजे से अंदर घुस गया और स्टाफ को खरी खोटी सुना दी।

दवाइयां लेने के लिए लगी लंबी लाइनें



दवाइयां लेने के लिए मरीजों को लंबी लाइन में कई घंटे इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मरीजों का गर्मी में खड़े रहकर बुरा हाल हो गया। कुछ मरीज सीधे औषधालय के गेट से अंदर घुसकर दवाई लेने पहुंच गए।

मरीजों से बातचीत

मैं लगभग तीन घंटे से लाइन में खड़ी हूं। अभी तक मेरा नंबर नहीं आया है। अब मैंने अपनी बेटी को लाइन में खड़ा किया है। ओपीडी में गर्मी के कारण मरीजों का बैठना भी मुश्किल हो रहा है। - अंशू, संजय कॉलोनी
विज्ञापन





मैं बहुत देर से लाइन में खड़ी हूं। यहां भीड़ ज्यादा होने के कारण बैठने की जगह नहीं मिल रही है। ओपीडी में केवल पंखे हैं, जो धीमी रफ्तार में चल रहे हैं। ऐसे में घंटों तक खड़ा होना काफी चुनौतीपूर्ण हैं। गुंजन, बड़खल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें