फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने किशोर के साथ संबंध बनाकर 30 हजार ठगे, अदालत से अनुमति लेकर प्रोटेक्शन हाउस में रह रही थी आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। छांयसा थाना इलाके में एक किशोर के साथ संबंध बनाने पर 38 वर्षीय महिला और तीन भाइयों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ है। आरोपी महिला इतनी शातिर है कि किशोर की उम्र के फर्जी कागजात अदालत में लगाए और सहमति संबंध में रहने की अनुमति लेकर प्रोटेक्शन हाउस में रह रही थी। आरोप है कि महिला और उसके भाइयों ने किशोर की अश्लील वीडियो बनाई और ब्लैकमेल कर करीब 30 हजार रुपये भी ठग लिए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर (16) के साथ बेहबलपुर निवासी 38 वर्ष की महिला ने संबंध बनाए। किशोर नौवीं कक्षा का छात्र है। किशोर के मुताबिक ,आरोपियों ने उसे स्कूल जाते समय कुछ सुंघा दिया था। बेहोशी की हालत में आरोपी महिला के पास ले गए। महिला ने उसके साथ संबंध बनाए और वीडियो बना ली। तीनों किशोर को अपने साथ ही रखते थे। दस जून को किशोर अपने घर से नकदी लेकर गायब हो गया। परिजनों ने उसे अपने तौर पर ढूंढा तो पता लगा कि अदालत से अनुमति लेकर महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा है। परिजनों ने अदालत में किशोर की उम्र के सही दस्तावेज दिखाकर महिला के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने महिला और भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें