फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जिले में 41.37 एमएम बारिश दर्ज की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
-मानसून आया, दो जुलाई तक बरसेंगे बदरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मानसून की पहली झमाझम बारिश से शुक्रवार सुबह शहर का मौसम सुहावना हो गया। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। जिला प्रशासन की तरफ से जारी सूचना के अनुसार शुक्रवार को जिले में 41.37 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

दोपहर के समय हल्की धूप निकली, इस कारण मौसम में थोड़ी उमस बढ़ गई। फरीदाबाद में दो जुलाई तक अधिकतम समय बादल छाए रहने व बारिश होते रहने की संभावनाएं हैं। इससे आने वाले दिनों में भी मौसम सुहाना बना रहने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे से ही तेज बारिश शुरू हो गई थी और लगभग आठ बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार 29 जून की रात से दो जुलाई तक जिले में बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावनाएं हैं। ऐसे में तापमान में फिलहाल गिरावट का दौर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें