फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: कूड़ा घर के विरोध में आंदोलन कर रहे थे ग्रामीण, केंद्रीय मंत्री के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त

Wed, 28 Jun 2023 05:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

रिवाजपुर गांव में कूड़ा घर बनाने का विरोध कर रहे लोगों का धरना केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आश्वासन पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिवाजपुर गांव में कूड़ा घर बनाने का विरोध कर रहे लोगों का धरना केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आश्वासन पर समाप्त हो गया। अब कूड़ा घर के लिए अन्य विकल्प देखा जाएगा। गांव के लोग दो माह से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। 

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग दो माह से प्रदर्शन कर रहे थे। बीच में भी रिवाजपुर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। कृष्ण पाल ने कहा कि गांव में कूड़ाघर बनाने का काम रोक दिया गया है और वैकल्पिक स्थान ढूंढा जा रहा है। वहीं, ग्रामवासियों की अपील पर गांव टिकावली कॉलोनी में नाले के ऊपर जल्द पुलिया बनाने का भी आश्वासन दिया। 

कूड़ा घर बनाने के लिए गांव में बनी अवैध कॉलोनी को तोड़ने के लिए नगर निगम ने लोगों को नोटिस दिया था। इससे गांव के साथ अवैध कॉलोनी के लोग भी परेशान थे। इस दौरान नाहर सिंह चौहान, रवि चैहान, कुलदीप त्यागी, रोहताश चौधरी, ललित चौहान, विजयपाल, माला चौहान, मधु चौहान, राजवीर, कंवर सिंह, कहर सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें