फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीज महोत्सव में सावन के गीतों की बहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा ग्रेटर फरीदाबाद की ओर से रविवार को सेक्टर-11 स्थित अग्रवाल सेवा सदन में तीज महोत्सव एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का अनूठा संगम बना, जिसमें परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल रहे, जबकि महेश बांगा और डॉ. सिद्धार्थ आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा दक्षिण प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता ने की। इस दौरान जिला समन्वयक संदीप मित्तल, शाखा संरक्षक दीपक यादव, प्रवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में परिषद् सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में सावन के लोकगीतों और तीज गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मुंबई से आए मिमिक्री कलाकार अमित अग्रवाल ने हास्य प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें