फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कल से सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
फरीदाबाद:सूरजकुंड दिवाली मेले की तैयारियां चल रहीं
विज्ञापन
प्रवेश रहेगा निशुल्क, खरीदारी से लेकर मनोरंजन तक की व्यवस्था की जाएगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। दिवाली की खरीदारी, पारंपरिक हस्तशिल्प और सांस्कृतिक रंगों का संगम एक बार फिर सूरजकुंड में देखने को मिलेगा। सूरजकुंड मेला परिसर में 23 अक्तूबर से तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला शुरू होने जा रहा है। 26 अक्तूबर तक चलने वाले इस चार दिवसीय मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। जिला प्रशासन और पर्यटन निगम मेले की तैयारियों को लगभग पूरा कर चुका है।

मेले की खास बात यह है कि इसमें प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, पार्किंग शुल्क देना होगा। दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए मेले में खरीदारी से लेकर मनोरंजन तक की व्यवस्था की जाएगी। यहां आने वाले लोगों को हस्तनिर्मित उत्पादों, पारंपरिक कलाकृतियों, आकर्षक हस्तशिल्प और घर की सजावट से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी का अवसर मिलेगा। शिल्पकार और कारीगर अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ सीधे ग्राहकों तक पहुंच सकेंगे। इससे पारंपरिक कला और स्थानीय हुनर को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मेले में सिर्फ खरीदारी ही नहीं, बल्कि मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आकर्षण रहेगा। चारों दिन कलाकारों की लाइव परफॉर्मेंस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न व्यंजनों के फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। ऐसे में परिवार और दोस्तों के साथ आने वाले लोगों को एक ही जगह खरीदारी, खानपान और मनोरंजन का अनुभव मिलेगा।

सुबह 10 से रात 8 बजे तक ले सकेंगे मेले का आनंद

हरियाणा पर्यटन की ओर से आयोजित इस मेले में दिल्ली-एनसीआर समेत विभिन्न क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मेले का आयोजन सूरजकुंड मेला परिसर में किया जाएगा। आगंतुक सुबह 10 बजे से रात 8:00 बजे तक मेले का आनंद ले सकेंगे। प्रवेश निशुल्क होने के कारण लोग बिना टिकट की चिंता किए मेले में घूमने, खरीदारी करने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकेंगे। चार दिनों तक चलने वाला यह आयोजन लोगों को पारंपरिक हस्तशिल्प से जुड़ने और त्योहार की तैयारियों के लिए खरीदारी करने का अवसर देगा।
विज्ञापन




जाम से राहत के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी

सूरजकुंड-अनखीर रोड को जाम मुक्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस की टीम सूरजकुंड मेला परिसर पहुंचकर पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पॉइंट चिह्नित कर देगी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दिवाली मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े प्रबंध किए जाएंगे।

पार्किंग शुल्क वाहन

20 रुपये बाइक

50 रुपये कार

दिवाली मेले की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शुक्रवार से दिवाली मेला शुरू हो जाएगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। -

हरविंद्र यादव, नोडल मेला अधिकारी, हरियाणा पर्यटन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें