फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सौतेले पिता ने पहले नाक-मुंह दबाया, सांस चलती देख काट दिया गला

विज्ञापन
विज्ञापन
-लूडो खेलते-खेलते बनाई हत्या की साजिश, पत्नी को भी नहीं थी भनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिव दुर्गा विहार में तीन वर्षीय आदित्य की हत्या के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सौतेले पिता सुशांत ने 20 जून को ही बच्चे की हत्या करने का मन बना लिया था। वारदात से एक रात पहले तक वह परिवार के साथ सामान्य व्यवहार करता रहा और आधी रात के बाद करीब दो बजे तक लूडो खेलने व अंताक्षरी खेलते रहा। परिवार के किसी सदस्य को उसकी खौफनाक मंशा की भनक तक नहीं लगी।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने बताया कि सुशांत दिल्ली में मोबाइल रिपेयरिंग का काम सीख रहा था। वह अपनी पत्नी सुधा के साथ दो-तीन दिन पहले शिव दुर्गा विहार आया था। जांच में पता चला है कि बच्चे को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सुशांत नहीं चाहता था कि सुधा अपने पहले पति से हुए बेटे आदित्य से मिलने बार-बार मायके जाए।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि 21 जून की सुबह करीब आठ बजे सुशांत ने सो रहे मासूम की नाक और मुंह दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। कुछ देर बाद जब उसे लगा कि बच्चे की सांस अभी चल रही है, तो वह रसोई से चाकू उठा लाया और आदित्य का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को सामान्य दिखाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 21 जून को शिव दुर्गा विहार स्थित मकान में आदित्य का खून से लथपथ शव मिला था। शुरुआत में पुलिस कई एंगल से जांच कर रही थी, लेकिन अपराध शाखा सेक्टर-16 की जांच में सौतेले पिता की भूमिका सामने आ गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें