संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम बाटा रोड स्थित एक निजी अस्पताल ने रोबोटिक सर्जरी के लिए एकीकृत इंस्टीट्यूट की शुरुआत की है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि यह फरीदाबाद क्षेत्र का अपनी तरह का पहला इंटीग्रेटेड रोबोटिक सर्जरी प्रोग्राम है, जिसके माध्यम से विभिन्न बीमारियों के उपचार में अत्याधुनिक तकनीक और कम चीरा लगने वाली सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस संस्थान में ऑन्कोलॉजी, जनरल एवं गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, सीटीवीएस, ईएनटी और गायनी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक मंच पर जोड़ा गया है।