फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नौकरी करने की बात पर बेटे ने पिता पर चाकू से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नौकरी करने की बात कहने पर 22 वर्षीय बेटे ने पिता के साथ गाली-गलौज की और घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिता की कमर और छाती पर तीन चोटें आईं। घायल को पहले बीके अस्पताल और बाद में सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया।
विज्ञापन


भीम बस्ती निवासी 46 वर्षीय बालकिशन ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त की शाम करीब चार बजे वह पत्नी पूनम और दोनों बेटों के साथ घर पर था। वह और उसकी पत्नी बड़े बेटे विकास उर्फ विक्की को नौकरी करने के लिए कह रहे थे। इसी बात को लेकर विकास ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर उसने घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर पिता पर हमला कर दिया।

बालकिशन के अनुसार चाकू से उसकी कमर और छाती पर वार किए गए। शोर मचाने पर विकास जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पत्नी पूनम उसे उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में बालकिशन के शरीर पर तीन धारदार हथियार से लगी चोटें दर्ज हैं। 18 अगस्त को डॉक्टर ने उसे बयान देने के लिए फिट बताया, जिसके बाद उसका बयान दर्ज किया गया। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें