फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज धूप ने कराया गर्मी का अहसास, 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बीते कुछ दिनों से बारिश और सुहावने मौसम के कारण गर्मी से राहत महसूस कर रहे शहरवासियों को बुधवार को फिर से तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।



मंगलवार रात करीब 8:45 बजे शुरू हुई बारिश के बाद रातभर मौसम खुशनुमा बना रहा था। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से पिछले तीन दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। आंधी और बारिश के चलते इस बार मई का महीना पिछले आठ वर्षों में सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि, बुधवार सुबह से ही मौसम ने करवट ली और तेज धूप ने एक बार फिर गर्मी का अहसास करा दिया। हवा बंद रहने और वातावरण में नमी बढ़ने से उमस भी लोगों को परेशान करती रही। दोपहर करीब 1:30 बजे आसमान में बादल तो छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें