फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तपती गर्मी ने घरों में कैद होने को किया मजबूर

विज्ञापन
फरीदाबाद लू व गर्मी की तपस से बचने के लिए अपने आप को चुन्नी के पल्लू से बचाने का प्रयास करती यु
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में गर्मी ने अब अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

लोगों को तपती गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। बढ़ती गर्मी के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर नजर आए। तेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। अचानक चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना और आंखों के सामने अंधेरा छाने जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन



चिकित्सकों ने लोगों से घर या ऑफिस से बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। साथ ही हमेशा पानी की बोतल साथ रखने की भी सलाह दी गई है ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।
विज्ञापन

बीके अस्पताल के कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि दोपहर के समय बाहर निकलने समय छाता और टोपी का उपयोग करें। आने वाले दिनों में गर्मी के और तेज होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें