फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यंग 11 ने 28 रन से जीत हासिल की

विज्ञापन
संसो​धित : यंग इलेवेंस की टी 28 रन से जीती निक्कू को मैन ऑफ दा मैच से सम्मानित करते हुए । स्रोत
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में यंग 11 ने 28 रन से जीत हासिल की। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई यंग 11 की टीम 19.5 ओवर में 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आदित्य झा ने 37 जबकि मयंक शाक्य ने 26 रन बनाए। सिद्धिविनायक एक्सप्रेस की ओर से प्रवीन गोस्वामी, निक्कू और किशन वर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी को आई सिद्धिविनायक एक्सप्रेस क्रिकेट क्लब की टीम 18.3 ओवर में महज 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। राहुल ने 29 जबकि रौनी ने 19 रन बनाए। यंग 11 के लिए सुशील सैनी ने चार ओवर में चार जबकि राहुल रावत और रोशन को दो-दो विकेट मिले। निक्कू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें