फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमी छिपाने के लिए दोबारा बना दी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-21 स्थित बड़खल फ्लाईओवर से अनखीर चौक तक बनाई गई सड़क में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार पर स्मार्ट सिटी की गाज गिर सकती है। हालांकि कार्रवाई से बचने के लिए ठेकेदार अब तरह-तरह का हथकंडे अपना रहा है। ठेकेदार ने अधिकारियों से काम का बोझ कम करने की मांग की है। जिसे स्मार्ट सिटी ने खारिज कर दिया। दूसरी तरफ जांच शुरू होते हुए ठेकेदार ने लापरवाही छिपाने के लिए रातोंरात सड़क पर एक परत और चढ़ाकर नए सिरे से बना दी।
विज्ञापन

इससे चार लेन की यह सड़क एक तरफ से ऊंची और दूसरी तरफ से नीची हो गई। इसकी जानकारी जैैसे ही स्मार्ट सिटी अधिकारियों के लगी। उन्होंने ठेकेदार को एक ओर नोटिस थमा दिया और 15 दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई के आदेश दिए। अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार ने नोटिस के जवाब में काम का बोझ करने की मांग की है।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बड़खल फ्लाईओवर से अनखीर चौक तक एक नामी एजेंसी (ठेेकेदार) द्वारा तारकोल की सड़क का निर्माण किया गया है। ठेकेदार ने तीन माह पहले आनन-फानन ने सड़क बना दी थी। इससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे थे। लापरवाही का मामला सामने आने पर स्मार्ट सिटी ने नगर निगम मुख्य अभियंता रामजी लाल को मामले की जांच की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

ये लापरवाही का मामला है। सड़क को दोबारा बनाए जाने पर ठेकेदार का भुगतान रोक दिया गया है। बोर्ड बैठक में मामले पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

- डॉ. गरिमा मित्तल, सीईओ, स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें