फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेट्रो रोड से मेडिकल कॉलेज जाने वाली सड़क होगी रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल वर्ज पर आधुनिक एलईडी पोल लाइटें लगाई जाएंगी, निगम की तरफ से प्रक्रिया शुरू की गई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की तरफ जाने वाली सड़क को रोशन करने के लिए निगम की तरफ से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं मेट्रो रोड से मेडिकल कॉलेज तक की सड़क को बनाने के लिए पहले से ही परियोजना पास हो चुकी है। जल्द ही इस सड़क की सूरत बदली नजर आएगी। शहर के व्यस्त मार्गों में से एक इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं उन्हें काफी राहत मिलेगी।

निगम की तरफ से मेट्रो रोड से ईएसआईसी मेडिकल तक एलईडी लाइट लगाने की योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क सुरक्षा बढ़ाने, अपराध पर अंकुश लगाने और ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देना है। इस परियोजना के तहत डीएवी कॉलेज से मेट्रो रोड तक, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के पास तक सेंट्रल वर्ज पर आधुनिक एलईडी पोल लाइटें लगाई जाएंगी। यह क्षेत्र घनी आबादी वाले इलाकों में शामिल हैं वहीं यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। रात के समय कम रोशनी होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वहीं वाहन चालकों को काफी असुविधा भी होती है। निगम के इस निर्णय से यातायात बिना रुकावट चलने के साथ राहगीरों और स्थानीय निवासियों को हादसे का डर भी नहीं सताएगा।
विज्ञापन

आपको बताते चलें कि पिछले माह निगम की तरफ से इस सड़कों को नए सिरे से बनाने के लिए परियोजना को मंजूरी दे दी गई थी। जल्द ही इस सड़क को बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा। वहीं अब इस सड़क को रोशन करने की भी मंजूरी मिल गई है। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

कॉलेज व हॉस्टल वालों को मिलेगा लाभ
वार्ड 13 का यह क्षेत्र कॉलेज, हॉस्टल और रिहायशी इलाकों से घिरा हुआ है। रात में अंधेरा रहने के कारण असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाती है। नई एलईडी लाइटों से इलाके में रात के समय भी निगरानी आसान होगी, जिससे अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। वहीं एलईडी लाइटें पारंपरिक लाइटों की तुलना में कम बिजली की खपत करती हैं। इनका रखरखाव भी कम खर्चीला होता है। इससे नगर निगम का बिजली बिल घटेगा और शहर की कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।


लोगों ने किया स्वागत
मुख्य सड़क व आसपास रहने वाले लोगों ने इस योजना का स्वागत किया है। स्थानीय निवासियों का कहना हैं कि पिछले कई वर्षों से रात के समय सड़कों पर अंधेरा रहता है। जिससे खासकर महिलाओं और विद्यार्थियों को दिक्कत होती है। अब नई एलईडी लाइटें लगने से सुरक्षा का अहसास होगा।
विज्ञापन


निगम की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। शहर में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - गौरव अंतिल, अतिरिक्त निगमायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें