फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोक कल्याण मेले में अब तक तीन हजार लोगों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामित्व और प्रधानमंत्री आवास योजना का मिल रहा है लाभ, 15 अक्टूबर तक चलेगा मेला
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के मुख्यालय में सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत चलाया जा रहा विशेष अभियान 15 अक्तूबर 2025 तक चलेगा। अभी तक इस मेले के माध्यम से लगभग 3 हजार लाभार्थियों ने स्वामित्व योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लिए आवेदन किया है।


निगम आयुक्त ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर के सभी रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे दुकानदारों एवं फुटपाथ विक्रेताओं को सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब तक निगम क्षेत्र में अनेक लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जा चुका है और यह अभियान जारी रहेगा ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेले में हर रोज लगभग 150 लोग जानकारी लेने पहुंच रहे हैं जिनका मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
निगम आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने नागरिकों से अपील की है कि वे निगम के मुख्यालय फरीदाबाद पहुंचकर इस मेले में पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाले ऋण एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करें और आवेदन कर लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें