फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादशाहपुर संयंत्र से शोधित पानी की गुणवत्ता होगी और बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम बादशाहपुर सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) से शोधित पानी की गुणवत्ता में और सुधार करेगा। इसके लिए मशीन समेत अन्य अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। सीवर के पानी में बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) 300 तक होती है। बादशाहपुर एसटीपी के शोधित पानी में बीओडी 30 मिलीग्राम प्रति लीटर तक है जबकि 10 तक लाने की तैयारी है। बीओडी पानी की गुणवत्ता तय करने का अहम मानक है। निम्न होने का अभिप्राय पानी की बेहतर गुणवत्ता से है।
विज्ञापन

बादशाहपुर स्थित नगर निगम के एसटीपी की क्षमता 45 एमएलडी है। यहां से ग्रेटर फरीदाबाद इलाके के सीवरेज पानी को संशोधित करके यमुना नदी में छोड़ा जाता है, लेकिन बीते दिनों एनजीटी ने पानी की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लगाया था। एनजीटी के साथ हरियाणा प्रदूषण बोर्ड भी पानी के शोधन पर सवाल उठा चुका है। बोर्ड का कहना है कि एसटीपी से शोधित पानी में बीओडी का स्तर दस से ज्यादा नहीं होना चाहिए। ऐसे में अब निगम शोधित पानी के गुणवत्ता में सुधार करने की योजना बना रहा है।
हालांकि, निगम अधिकारियों का कहना है कि संयंत्र की मशीनरी में ज्यादा बदलाव नहीं किया जा सकता। ऐसे में शोधित पानी को दोबारा से मशीन द्वारा बेहतर करना होगा ताकि बीओडी का स्तर दस तक लाया जा सके। इसके बाद पानी का कंपनियों समेत अन्य कार्यों में उपयोग हो सकेगा। बता दें कि नगर निगम की एक रिपोर्ट के मुताबिक यमुना किनारे बने रेनीवेल का भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। करीब 10 साल में रेनीवेल का पानी करीब 50 फीसदी कम हो गया है। करीब 170 एमएलडी क्षमता वाले रेनीवेल से करीब 112 एमएलडी पानी की प्रतिदिन आपूर्ति होती है। अभी शहर में करीब 260 एमएलडी पानी विभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से आपूर्ति किया जाता है जबकि, आवश्यकता करीब 360 एमएलडी की है। ऐसे में निगम सीवर का पानी शोधित कर खेती, बागवानी और उद्योगों को देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एक निजी एजेंसी की सेवाएं ली जाएंगी। इससे भूजल दोहन को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन

बादशाहपुर एसटीपी के शोधित पानी को और बेहतर करने की योजना है। इसके लिए सलाहकार से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट कराई जानी है। इसी अनुसार ही संयंत्र में अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

-नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें