फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनंगपुर में जहां चला था बुलडोजर, वहीं चलेगा धरना

विज्ञापन
फरीदाबाद अनंगपुर गांव तोड़फोड़ की जगह पर पंचायत करते ग्रामीण । संवाद
विज्ञापन
सीईसी की तरफ से तीन मकानों का मलबा उठाने के दिए गए थे निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अनंगपुर गांव में हुई तोड़-फोड़ के बाद ग्रामीणों का धरना जारी है। इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार को लोगों ने सीईसी के सदस्य से भी मुलाकात की थी। वहीं लोगों के अनुसार सीईसी ने टूटे हुए मकानों के मलबे को हटाने की बात अधिकारी से कही थी। इसके बाद गांव के लोगों ने उन तीनों घरों के बाहर ही धरना देना शुरू कर दिया है। 24 अगस्त को गांव की पंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि बृहस्पतिवार को मुलाकात के दौरान सीईसी के सदस्य ने लोगों को अपनी जमीनों के दस्तावेज पेश करने की बात कही थी। जिस पर लोगों ने भी दस्तावेज दिखाने पर सहमति जताई थी। लोगों का कहना है कि कुछ समय बाद सीईसी के सदस्य अधिकारियों के साथ गांव में पहुंचे थे व जिन घरों को तोड़ा गया है उनका मलबा हटाने के निर्देश दे रहे थे। इसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर उन घरों के बाहर की धरना देने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को धरना स्थल पर हुई बैठक में कांग्रेस नेता विजय प्रताप भी पहुंचे व लोगों को मिलकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें