फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संत नगर में बनाई जाएंगी मजबूत सड़कें, जलभराव व गड्ढों से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
12 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य, निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। संत नगर वार्ड-14 में लंबे समय से टूटी सड़क के कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और बिगड़ जाती है। पानी भरने पर सड़कें तालाब का रूप ले लेती हैं। अब नगर निगम ने इस समस्या से राहत दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। निगम ने करीब 1.40 करोड़ की लागत से आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) एम-25 से नई सड़कें बनाने की योजना को मंजूरी दी है।

नगर निगम के अनुसार इस कार्य को 12 महीने की समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होने के बाद न केवल स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी बल्कि क्षेत्र में रहने वाले हजारों परिवारों को धूल-मिट्टी व प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



लोगों को झेलनी पड़ रही है परेशानी

संत नगर इलाके की सड़कों की स्थिति काफी समय से बदहाल है। गड्ढों और खराब सड़क के कारण यहां आए दिन हादसे हो जाते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरने से चोटिल भी हुए हैं। बारिश होने पर घरों के सामने पानी भरने से बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं दुकानदार भी शिकायत करते हैं कि सड़क पर कीचड़ और पानी भरने से ग्राहकों का आना-जाना भी कम हो गया है।



अधिक टिकाऊ होंगी यहां की सड़कें

नगर निगम ने काम होने से पहले ही स्पष्ट किया है कि परियोजना का उद्देश्य संत नगर की सड़कों को मजबूत और टिकाऊ बनाना है। इसके लिए आरएमसी एम-25 ग्रेड का उपयोग किया जाएगा, जो साधारण सड़क निर्माण सामग्री की तुलना में अधिक मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ मानी जाती है।



दूसरे इलाकों से कनेक्टिविटी हो जाएगी बेहतर

निगम अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होने पर संत नगर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे लोग आसानी से ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और अन्य क्षेत्रों तक बिना दिक्कत पहुंच पाएंगे। साथ ही जल भराव की समस्या भी काफी हद तक कम होगी क्योंकि नई सड़क का डिज़ाइन जल निकासी को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।





बाजारों और दुकानों तक पहुंच होगी आसान
इस परियोजना से जहां आमजन को सुविधा होगी वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। काम के दौरान मजदूरों, मशीन ऑपरेटरों और निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ताओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही सड़कें बनने के बाद क्षेत्र के बाजारों और दुकानों तक पहुंच आसान होगी, जिससे व्यापार में भी तेजी आएगी।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक कई बार खराब सड़क की वजह से यहां आना पसंद नहीं करते हैं। अगर सड़कें ठीक हो जाएंगी तो व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


नगर निगम की तरफ से शहर के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को इन सभी परियोजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा । - महेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें