फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर का था नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र में अनाज गोदाम के पास नाले में बृहस्पतिवार को मिले शव की पहचान सैनिक कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय दिनेश धवन के रूप में हुई है। वह यहां परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी अन्नू व पांच साल की बेटी है। पत्नी अन्नू का परिवार भी सैनिक कॉलोनी में ही रहता है। शव मिलने के बाद पुलिस ने फोटो पहचान के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। शव के फोटो व कपड़े देखकर परिवार वालों ने पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिनेश धवन प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। लॉकडाउन में काम ठप हो गया। 12 जनवरी को दिनेश झारखंड में नौकरी की बात कहकर घर से निकले थे। उनका फोन भी बंद हो गया। परिवार वाले निश्चिंत थे कि वह नौकरी के लिए गए हैं, इसलिए पुलिस को सूचित नहीं किया।
डबुआ थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि हत्या कर शव कपड़े में लपेटकर फेंका गया था। जब दुर्गंध आई तो पता चला। शव कई दिन पुराना है और गली-सड़ी अवस्था में है। शव रविवार को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा जाएगा। इस मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। दिनेश की हत्या में किसी बेहद करीबी व्यक्ति का हाथ होने की आशंका है, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें