फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर घटा, हवा में सुधार से लोगों को राहत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को बढ़ोतरी के बाद शनिवार को प्रदूषण का स्तर में कमी आई। फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 278 दर्ज किया गया। हवा में सुधार से लोगों को काफी राहत मिली है। शनिवार को जिले में 13 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह की शुरुआत के दौरान फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया था। हवा की रफ्तार धीमी रहने के कारण शुक्रवार को प्रदूषण बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया था। एक्यूआई 392 दर्ज किया गया था। शनिवार को सुबह से ही हवा चलने का सिलसिला जारी रहा। तेज हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में फिर से गिरावट दर्ज की गई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार, शनिवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 278 दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में यह 114 अंक कम रहा। हालांकि प्रदूषण अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16 क्षेत्र में एक्यूआई 278 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र की हवा अधिक साफ रही। यहां का एक्यूआई 183 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश ने बताया कि हवा चलने की स्थिति में प्रदूषण के स्तर में सुधार आया है। हवा चलती रही, तो आने वाले दिनों में प्रदूषण और भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें