फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गाजे बाजे के साथ निकाली भगवान शिव की बरात

Thu, 07 Mar 2024 10:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शहर में शिव मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यज एजेंसी
फरीदाबाद। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर के शिव मंदिरों एवं शिवालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सैनिक काॅलोनी शिव मंदिर से पहली बार भगवान भोलेनाथ की बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। भगवान शिव की बारात का शिवभक्तों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिर में विशेष पूजा पाठ के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर के सभी मार्गों को खूबसूरत लाईटों से सजाया गया। शिव बारात में श्रीराम-सीता के अलावा भक्तों के आकर्षण के लिए खूबसूरत झांकियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बरात सैनिक काॅलोनी की मुख्य गलियों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह स्टाल लगाकर शिव भक्तों ने प्रसाद वितरित किया। शुक्रवार को मंदिरों में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।इसी प्रकार एनआईटी तिकोना पार्क स्थित वैष्णो देवी मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विशेष रामायण पाठ आयोजित किया गया। जिसमें शिवभक्तों ने बड़ी संख्या मेें शामिल होकर रामायण पाठ का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें