फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद परियोजना को एनएचएआई करेगा पूरा, एक लाख लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लालपुर के पास यमुना नदी पर बनाया जाएगा 600 मीटर लंबा पुल, पुल को जोड़ने के लिए बनाई जाएगी नौ किमी लंबी सड़क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में वर्षों से लंबित फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) परियोजना का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग की जगह अब एफएनजी को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बनाया जाएगा। परियोजना के तहत गांव लालपुर में यमुना नदी पर 600 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इसके साथ ही इसे जोड़ने के लिए करीब नौ लंबी सड़क भी बनाई जाएगी। इससे नोएडा-फरीदाबाद के बीच रोजाना आवाजाही करने वाले करीब एक लाख लोगों को लाभ मिलेगा। हाल ही में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसे एनएचएआई से बनवाने का उन्हें आश्वासन दिया था।
औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से हजारों लोग नौकरी व अन्य कामों के चलते नोएडा-गाजियाबाद आवाजाही करते हैं। नोएडा और फरीदाबाद के बीच यमुना नदी है। इस कारण दो राज्यों के बीच अभी कोई सीधी सड़क नहीं है। इस कारण लोगों को सड़क मार्ग से कालिंदीकुंज होकर नोएडा जाना पड़ता है। लेकिन, आगरा कैनाल के साथ जुड़ी यह मात्र सड़क होने के कारण यहां अक्सर भारी जाम लगा रहता है। जाम के कारण 10 मिनट का सफर आधे- एक घंटे में पूरा होता है। वहीं दिल्ली की तरफ से नोएडा जाने पर घंटों ट्रैफिक में फंसना पड़ता है। मेट्रो से जाने पर करीब दो घंटे का समय लगता है। इससे लोग बेहद परेशान हैं। एफएनजी परियोजना के सिरे चढ़ने से दो राज्यों के बीच की दूरी 20 मिनट में सिमट जाएगी। वहीं शहर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। नई-नई कंपनियां निवेश के लिए आगे आएंगी।
विज्ञापन


सरकार के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट में शामिल है एफएनजी परियोजना
एफएनजी प्रोजेक्ट को प्रदेश सरकार ने अपने फ्लैगशिप प्रोजेक्ट में शामिल किया है। प्रोजेक्ट में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक साल पहले अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी। सीएम ने अधिकारियों को समस्त विवाद सुलझाकर काम शुरू करने के आदेश दिए थे। पिछले साल फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर संभावित रूट का निरीक्षण किया था। यमुना पर बनने वाले पुल के लिए जगह चिन्हित की गई थी। इसके साथ हाईवे को कनेक्ट करने का भी निरीक्षण किया था। लेकिन, आदेश के बावजूद योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। इसे लेकर पिछले दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं के साथ एफएनजी परियोजना पर भी चर्चा और इस परियोजना को एनएचआई में शामिल करने बात की, जिसे उन्होंने मंजूरी प्रदान की है।

एनसीआर प्लानिंग बोर्ड में शामिल
वर्ष 1998 में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के क्षेत्रीय प्लान में और फरीदाबाद नगर निगम के सुझाव पर 2011 के मास्टर प्लान में एफएनजी को शामिल किया गया था। सर्वे के बाद इस योजना को रद्द कर दिया गया। वर्ष 2015 में इसे फिर शुरू करने की योजना तैयार की गई। लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका।


एनएचएआई को सौंपा जाएगा प्रोजेक्ट


एफएनजी परियोजना कई सालों से लंबित है। इसे लेकर उन्होंने पिछले दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की थी। इस प्रोजेक्ट को एनएचएआई से कराने की मांग की थी, जिसे उन्होंने स्वीकृत कर लिया है। इस पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। -कृष्णपाल गुर्जुर, केंद्रीय राज्यमंत्री

अधिकारी का पक्ष
एफएनजी परियोजना को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। लोक निर्माण विभाग से एनएचएआई को प्रोजेक्ट हस्तांतरित होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -वीके जोशी, प्रोजेक्ट निदेशक, एनएचएआई

बातचीत
कई उद्योग नोएडा गाजियाबाद में लगे हैं। अभी दिल्ली या केजीपी से होकर जाना पड़ता है। एफएनजी के बनने से समय के साथ ईंधन की भी बचत होगी। -राजीव नाथ, एमडी, हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड
विज्ञापन


एफएनजी परियोजना पर काम शुरू होने से निश्चित रूप से फरीदाबाद के विकास को गति मिलेगी। बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां निवेश के लिए आगे आएंगी। इससे जिले को नोएडा-गुरुग्राम की तर्ज पर अलग पहचान मिलेगी। - प्रमोद गुप्ता, एक्सपर्ट, फरीदाबाद रियल एस्टेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें