फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जलभराव की समस्या होगी दूर, दो करोड़ की लागत से बिछाई जाएगी सीवर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
फागना चौक से लेकर जैन मंदिर और हार्डवेयर-प्याली रोड तक बारिश में होता है जलभराव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक एनआईटी फरीदाबाद के वार्ड-10 में बरसात के दिनों में पानी भरना आम समस्या है। फागना चौक से लेकर जैन मंदिर और हार्डवेयर-प्याली रोड तक हर बार बारिश में सड़कों पर जलभराव हो जाता है।
वहीं यहां पर जाम की समस्या भी हमेशा बनी रहती है। नगर निगम की तरफ से लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए सबसे पहले अतिक्रमण हटाया गया है। अब इस मार्ग पर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद नाले का पुन: निर्माण व सर्विस लाइन बनाई जाएगी। सीवर लाइन डालने में करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना के तहत 900 एमएम की स्टॉर्म वाटर लाइन फागना चौक से जैन मंदिर तक बिछाई जाएगी। इसके अलावा जैन मंदिर से हार्डवेयर-प्याली रोड तक मुख्य नाले से जोड़ने के लिए 1200 एमएम और 1600 एमएम की आरसीसी पाइप लाइन डाली जाएगी। काम पूरा होने के बाद बारिश का पानी सीधे मुख्य नाले में पहुंचेगा और सड़कें जलभराव से मुक्त हो सकेंगी। इस पूरे प्रोजेक्ट को 10 महीने की समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


फागना चौक, फर्नीचर मार्केट रोड और पंचकुइंया रोड जैसे इलाकों में लोगों को हर बरसात में घंटों जाम से जूझना पड़ता है। स्थानीय दुकानदार बताते हैं कि पानी भरने से ग्राहकों का आना कम हो जाता है और बिक्री आधी रह जाती है। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले कर्मचारी अक्सर घुटनों तक पानी में होकर निकलने को मजबूर होते हैं। स्थानीय निवासी सुमन देवी ने बताया कि बरसात शुरू होते ही घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो गाड़ियां तक पानी में बंद हो जाती हैं। व्यापारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि फर्नीचर मार्केट में पानी भरने से लाखों रुपये का सामान खराब हो चुका है।

जाम की समस्या से मिलेगी निजात
निगम अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट शहर के जल निकासी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों ने बताया कि पानी की निकासी के लिए बड़े आकार की पाइपलाइन डाले जाने से न केवल मौजूदा समस्या का समाधान होगा बल्कि आने वाले वर्षों में बढ़ते शहरी दबाव को भी संभाला जा सकेगा। वहीं जाम की समस्या के समाधान के लिए भी योजना पर काम किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने पर स्थानीय लोगों को न सिर्फ बारिश के दिनों में राहत मिलेगी बल्कि मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या भी कम होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे प्रोजेक्ट लंबे समय तक शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देंगे।

टाइल्स बिछाने का काम शुरू
जलभराव की समस्या के लिए सीवर लाइन व नाले का काम किया जाएगा। इसके बाद सर्विस लाइन बनाई जाएगी। हार्डवेयर चौक के पास नगर निगम की तरफ से टाइल्स बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य कार्यों को भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
फरीदाबाद के लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम लगातार काम कर रहा है। आने वाले समय में लोगों को इन विकास कार्यों का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें