फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत के बाद सोमवार को हुआ पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
शव का विसरा सैंपल लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया
विज्ञापन

विसरा रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि मौत कैसे हुई

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। संदिग्ध हालात में 13 साल की किशोरी की मौत मामले में सोमवार को उसके शव का बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इससे पहले रविवार को किशोरी के शव को उसके माता-पिता मोर्चरी से जबरन उठा ले गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि बेटी जिंदा है और निजी अस्पताल में भी किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शव का विसरा सैंपल लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि किशोरी की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन


बीके अस्पताल में ये मामला रविवार दोपहर को सामने आया था। सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी की रहने वाली एक महिला रविवार दोपहर अपनी 13 साल की बेटी को बीके अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आई थी। किशोरी को उल्टी होने के बाद वो बेहोश हो गई थी। जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया। कुछ देर बाद महिला अपने परिजन के साथ मोर्चरी पहुंचकर अपनी बेटी को जिंदा बताया और शव जबरदस्ती उठाकर एक निजी अस्पताल ले गई। इस दौरान बीके अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का भी प्रयास किया। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने भी किशोरी को मृत घोषित कर दिया। मामले की वीडियो भी वायरल हुई। सोमवार को किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस टीम अब विसरा सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें