फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार चालान के नाम पर 3.74 लाख रुपये की ठगी में एक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। कार चालान के नाम पर एपीके फाइल भेज 3.74 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पुनित दुगड राजस्थान जोधपुर का रहने वाला है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने उसे दिल्ली शाहदरा इलाके से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि ये ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराता था। इसने अंकित का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 1.99 लाख रुपये आए थे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पुनित बीकॉम की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली में मोबाइल शॉप चलाता है। इसे पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में खाताधारक अंकित को टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत अगवानपुर इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 8 सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर कार के चालान से संबंधित मैसेज आया। मैसेज में एक एपीके फाइल थी। जब शिकायतकर्ता ने फाइल को खोला तो उनके बैंक खाते से 374500 रुपये कट गये। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें