फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो डाली वाहवाही लूटने के लिए, लेकिन हो गई किरकिरी, सड़क निर्माण का फोटो ट्विटर पर साझा कर फंसा निगम

विज्ञापन
सेक्टर दस में सड़क निर्माण को लेकर किया ट्विट । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में किए जा रहे सड़क और अन्य निर्माण कार्यों की फोटो नगर निगम सोशल मीडिया पर सांझा करता है। लेकिन इस बार वह ट्विटर पर फोटो डालकर फंस गया। सड़क के बीच में बिजली के खंभे होने पर आम लोगों के साथ बीजेपी विधायक ने इस पर सवाल उठा दिए। इस मामले में मुख्य अभियंता ने कार्यकारी अभियंता से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने मंगलवार को ट्विटर पर सड़क निर्माण की एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वार्ड नंबर-33 स्थित सेक्टर-10/11 डिवाइडिंग रोड बनाने के कार्य की जानकारी दी गई। फोटो बिजली के खंभों के बीच में बनाई जा रही कंकरीट सड़क की थी और बताया गया कि जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ट्विटर पर फोटो डालते ही लोगों की नजर पोल पर पड़ी और निगम की आलोचना शुरू हो गई है। इसमें बीजेपी के विधायक नरेंद्र गुप्ता सहित स्थानीय लोग भी निगम की इस लापरवाही पर तरह-तरह की बातें लिखने लगे। जानकारी लगने पर निगम अधिकारियों में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि नगर निगम सड़क का निर्माण कार्य जिस तरह से कर रहा है, वह वाहन चालकों के लिए असुरक्षित है। बिजली के खंभों के बीच जिस तरह से सड़क को बनाया जा रहा है, इससे कभी बड़े हादसे हो सकते हैं। वाहन चालक इससे टकरा कर घायल हो सकते हैं।
ट्विटर पर सवाल..
विधायक नरेंद्र गुप्ता- सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय से दो साल पीछे है। अब बनाया जा भी रहा है तो यह काफी खतरनाक है। इससे लापरवाही साफ झलक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरज गुलाटी- जिला प्रशासन का अच्छा काम है। बिजली के खंभे हादसे को दावत देेंगे।
जितेंद्र शर्मा- सड़क के बीच बिजली के खंभे कितने लोगों को घायल करेगा और कितनों को स्वर्ग का रास्ता दिखाएगा। निगम ने बुद्धमता का परिचय दिया है।
ट्रू इंडिया- निगम आयुक्त यशपाल यादव को बधाई...।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें