फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रेन से धक्का देने वाले टीटीई की हुई पहचान, जल्द होगी पूछताछ

Thu, 07 Mar 2024 10:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने रेलवे को लिखा पत्र, गलती से बेटी के साथ एसी कोच में चढ़ गई थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चलती ट्रेन से कथित तौर पर महिला को धक्का देने के मामले में टीटीई की पहचान हो गई है। इस संबंध में जल्द टीटीई से पूछताछ की जाएगी। जीआरपी थाना इंचार्ज राजपाल ने बताया कि टीटीई की पहचान ग्वालियर डिवीजन में तैनात सुरेंद्र के रूप में हुई है। टीटीई की पूछताछ के लिए रेलवे को पत्र लिखा गया है। अनुमति के बाद जल्द पूछताछ होगी।
विज्ञापन


29 फरवरी 2024 बृहस्पतिवार को आदर्श कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय भावना और उनकी 21 वर्षीय बेटी शिल्पा ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में भोपाल जाने के लिए सवार हुईं थीं। महिला के पास जनरल टिकट था, लेकिन वह गलती से एसी कोच में चढ़ गई। महिला की बेटी ट्रेन से उतर गई लेकिन भावना जब तक उतरती ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। महिला का आरोप है कि टीटीई ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया और सामान भी फेंक दिया। धक्का लगने के कारण महिला ट्रेन और स्टेशन के बीच पटरियों पर गिर गई। महिला के पैर और कूल्हों में फ्रैक्चर है। फिलहाल वह ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें