फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले के 7 केंद्रों पर होगी एनडीए और सीडीएस की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान पुख्ता सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें अधिकारी: एडीसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में 12 अप्रैल को एनडीए और सीडीएस परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसको लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने शुक्रवार को सचिवालय के सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंंने कहा कि यह काफी संवेदनशील कार्य है जिसे सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो।

संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा नेशनल डिफेंस अकादमी एवं सीडीएस परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल (रविवार) को जिला फरीदाबाद के 7 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। एनडीए परीक्षा में पेपर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पेपर का आयोजन दोपहर 2 बजे से सायं 04:30 बजे तक किया जाएगा। वहीं, सीडीएस परीक्षा में प्रथम पेपर प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक, द्वितीय पेपर दोपहर 12:30 बजे से 02:30 बजे तक और तृतीय पेपर दोपहर 4 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे भी अधिकारी ध्यान रखें और सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसी कोई भी परीक्षा सहयोगी सामग्री जो आपत्तिजनक है। उसको केंद्र में अंदर जाने ना दें। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा बैठक में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार, शिक्षाविद डॉ एमपी सिंह सहित ट्रांजिट अफसर और एलआईओ व अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें