फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम आयुक्त ने कार्यभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नवनियुक्त नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने सोमवार को निगम कार्यालय पहुंच आयुक्त का कार्यभार संभाला। निगम अधिकारियों ने कार्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से शहर की मौजूदा स्थिति, सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
विज्ञापन


नवनियुक्त निगम आयुक्त ने कहा कि शहर के समग्र विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ सड़क, सीवर, जल निकासी, पेयजल और स्ट्रीट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें