फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वार्ड 38 का निरीक्षण कर निगम आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त ने वार्ड नंबर 38 का दौरा कर क्षेत्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, सीवरेज, सड़कों और अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय संयुक्त आयुक्त करन सिंह भदौरिया (बल्लभगढ़ व ग्रेटर फरीदाबाद), वार्ड पार्षद, नगर निगम के अधिकारी और वार्ड के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वार्ड में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर निगम आयुक्त का स्वागत किया और दौरे के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें