फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर थ्रीडी पेंटिंग से बदलेगी शहर की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम फरीदाबाद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पेंट माई सिटी अभियान की शुरुआत की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अब फरीदाबाद की दीवारें सिर्फ ईंट और सीमेंट की नहीं रहेंगी बल्कि शहर की सोच, संस्कृति और रचनात्मकता की पहचान बनेंगी। नगर निगम फरीदाबाद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पेंट माई सिटी अभियान की शुरुआत की है जिसका मकसद शहर को रंगीन, आकर्षक और जीवंत बनाना है। इस अभियान के जरिये सरकारी भवनों, पुलों और सार्वजनिक स्थलों पर म्यूरल्स, ग्रैफिटी और थ्रीडी वॉल पेंटिंग के माध्यम से फरीदाबाद की नई तस्वीर उभरेगी।

अभियान से शहर का सौंदर्य बढ़ने के साथ स्थानीय कलाकारों और क्रिएटिव एजेंसियों को अपनी कला दिखाने का मंच भी मिलेगा। रंग-बिरंगी दीवारें स्वच्छता, सामाजिक संदेशों और शहर की पहचान को आम लोगों से सीधे जोड़ेंगी, जिससे फरीदाबाद एक जीवंत और प्रेरक शहर के रूप में सामने आएगा।
विज्ञापन


नगर निगम ने इस अभियान के तहत रचनात्मक और नवाचार पूर्ण पेंटिंग कार्यों के लिए इच्छुक कलाकारों और एजेंसियों से अभिरुचि अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित की है। एजेंसियां सरकारी दीवारों, भवनों, पुलों और अधिक जन आवागमन वाले स्थानों के लिए अपने प्रस्ताव दे सकती हैं।
प्रस्ताव के साथ पूर्व में किए गए कार्यों का विवरण देना अनिवार्य होगा। साथ ही ग्रैफिटी, म्यूरल्स और थ्रीडी वॉल पेंटिंग के लिए प्रति वर्ग फुट दरें स्पष्ट रूप से दर्शानी होंगी।
विज्ञापन


एसडीओ लखमी चंद ने बताया कि प्रस्ताव 31 जनवरी 2026 तक आयुक्त कार्यालय नगर निगम फरीदाबाद बीके चौक में जमा कराए जा सकते हैं। लॉजिस्टिक्स, सीढ़ी या स्कैफोल्डिंग जैसी सुविधाओं के लिए निगम से अपेक्षित सहयोग का उल्लेख भी प्रस्ताव में किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें