फरीदाबाद। सेक्टर-28 स्थित मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने कैंटर चालक को पहले बंधक बनाया, फिर कैंटर लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने एक अन्य वाहन चालक की मदद से बदमाशों का पीछा भी किया। आरोपी पीछा कर रहे कार सवार को टक्कर मारकर कैंटर समेत फरार होने में सफल रहे। सेक्टर-31 थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
गांव साहूपुरा निवासी कैंटर चालक योगेश ने बताया कि बुधवार रात दिल्ली एयरपोर्ट से अजरौंदा जा रहा था। इस दौरान सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास रात करीब 11.40 बजे वह लघुशंका करने लगा। तभी एक बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और हाथापाई करने के साथ पैसा छीनने लगे। पीड़ित के अनुसार बदमाशों से बचकर कैंटर में जाने लगा, तभी एक बदमाश ने चाबी छीन ली और कैंटर लेकर फरार हो गया। दो युवक बाइक से फरार हो गए। इसके बाद एक अन्य वाहन चालक से उसने मदद मांगी।
कार सवार अमर सिंह व उसके दोस्त यासीन खान ने ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान बाटा फ्लाईओवर के पास पुलिस की ईआरवी खड़ी मिली, उसे लूट की सूचना दी गई। ईआरवी व निजी वाहन चालक ने कैंटर सवार बदमाशों का पीछा करने लगे। इस दौरान गुडियर चौक पर बदमाशों ने कैंटर से कार में टक्कर मार दी। इससे कार चालक अमर सिंह व याशीन बाल-बाल बच गए। इसका फायदा उठाकर बदमाश कैंटर लेकर फरार हो गए।