फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्राम सभा की बैठक में छाया सफाई व्यवस्था का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देने और उनकी तनख्वाह रोकने की कार्रवाई की संस्तुति की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। हीरापुर गांव में ग्राम सभा की बैठक 20 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संपन्न हुई। इससे पहले दो बैठकों में पर्याप्त संख्या में ग्रामीणों के उपस्थित न होने के कारण बैठक निरस्त करनी पड़ी थी। इस बार आयोजित बैठक में गांव की सफाई व्यवस्था मुख्य मुद्दा रही, जिस पर ग्रामीणों ने तीखी नाराजगी जताई।
बैठक में मौजूद करीब 90 प्रतिशत ग्रामीणों ने सफाई कर्मचारियों के कार्य पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी वेतन लेने के बावजूद नियमित रूप से काम नहीं करते, जिसके कारण पूरे गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं और नालियां जाम पड़ी हैं। गंदगी के कारण लोगों को आवागमन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच प्रतिनिधि कमल कौशिक ने कहा कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गांव की स्थिति बदतर होती जा रही है। इस पर ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर संबंधित सफाई कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देने और उनकी तनख्वाह रोकने की कार्रवाई की संस्तुति की गई।
विज्ञापन

वहीं पंचायत सचिव दिव्या शर्मा ने बताया कि 20 प्रतिशत ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्राम सभा विधिवत संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर प्रस्ताव पारित किया है, जिसे नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें