फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घायलों ने गवाही नहीं दी, दो आरोपियों को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शिवाजी नगर में 22 फरवरी को हुए झगड़े के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश केपी सिंह की अदालत ने आरोपी राजेश उर्फ राजा और सलमा को जमानत दे दी। अदालत ने यह फैसला इसलिए दिया क्योंकि मामले के दोनों घायल गवाहों ने आरोपियों के खिलाफ कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया।
विज्ञापन

अदालत ने यह भी ध्यान दिया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है। अन्य सह-आरोपियों को भी पहले ही जमानत मिल चुकी है। राजेश और सलमा फरवरी तथा मार्च से जेल में थे। अदालत ने माना कि मुकदमे की सुनवाई में लंबा समय लग सकता है। दोनों आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के जमानती बांड पर रिहा करने का आदेश दिया गया है। उन्हें हर सुनवाई पर अदालत में पेश होना होगा और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें