फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छह दिन तक अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने गठित की जांच कमेटी, हाथ पर बने टैटू से भी नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में भर्ती अज्ञात मरीज की मौत के बाद अस्पताल की उपचार व्यवस्था और मरीजों की देखभाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब छह दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे युवक के हाथ-पैर बेड से बंधे होने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

मरीज की पहचान के लिए उसके हाथ पर बने कपिल नाम के टैटू के अलावा अस्पताल के पास कोई दस्तावेज नहीं था। अब स्वास्थ्य विभाग ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, युवक को आठ नवंबर की रात एनएचएआई की एंबुलेंस से बीके अस्पताल लाया गया था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उसका व्यवहार असामान्य बताया गया। अस्पताल प्रबंधन का तर्क है कि मरीज के व्यवहार और दूसरे मरीजों को नुकसान पहुंचाने की आशंका के चलते उसके हाथ-पैर बेड से बांधे गए थे। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि मरीज को किस चिकित्सकीय सलाह पर और कितनी देर तक इस तरह रखा गया।
विज्ञापन


खाना-पानी और दवाओं को लेकर भी उठे सवाल

मरीज की मौत के बाद आरोप लगाए जा रहे हैं कि उसे समय पर खाना और पानी नहीं दिया गया। हालांकि, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि अस्पताल स्टाफ की ओर से मरीज को समय पर भोजन और दवाइयां दी जा रही थीं और उसकी देखभाल की जा रही थी।
विज्ञापन


जांच कमेटी गठित

अस्पताल में भर्ती युवक की 15 नवंबर को मौत हो गई। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले ने तूल पकड़ा तो सीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर दी। कमेटी यह जांच करेगी कि मरीज को कितने समय तक बेड से बांधकर रखा गया, इसके लिए किसकी अनुमति ली गई थी और उसकी निगरानी किस तरह की जा रही थी। साथ ही भोजन, पानी और दवाइयां देने से जुड़े रिकॉर्ड भी जांचे जाएंगे। सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि जांच में किसी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें