फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आखिरी दिन भी आयकर विभाग की साइट रही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को रिटर्न दाखिल करने में करना पड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। सोमवार को आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख पर आयकर विभाग की वेबसाइट लगभग ठप पड़ी रही। जिसके चलते जिले के करदाताओं को परेशानी का सामना पड़ा। लोगों ने बताया कि रविवार और सोमवार दोनों ही दिन सर्वर बेहद स्लो रहा। जिसके चलते अंतिम दिन भी उनके आयकर रिटर्न दाखिल नहीं हो पाए। इससे उन्हें कम से कम एक हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि लॉगिन जल्दी नहीं हो रहा था। टैक्स भरने में समस्या आई साथ ही एआईएस, टीआईएस भी विभागीय पोर्टल से अपलोड नहीं हो रहे थे। कुल मिलाकर वेबसाइट बिल्कुल काम ही नहीं कर रही थी। इसी के चलते कई लोगों को जुर्माना भरना पड़ेगा। वेबसाइट की इस परेशानी के कारण करदाता आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश खंडेलवाल ने बताया कि रविवार और सोमवार दोनों ही दिन वेबसाइट बिल्कुल बंद पड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें