अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन 18 एवं 19 सितंबर को जिला फरीदाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 18 सितंबर को प्रातः 11:30 बजे उपायुक्त कार्यालय में पलवल एवं फरीदाबाद के मामलों की सुनवाई की जाएगी। यह जानकारी हरियाणा राज्य महिला आयोग के प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को सुबह 11 बजे पं. जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में कानूनी अधिकारों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसी दिन दोपहर 3:30 बजे एनआईटी स्थित गोल्ड क्लब में चेयरपर्सन महापौर एवं नगर निगम फरीदाबाद के निर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक करेंगी। जिसमें साइबर अपराध एवं अन्य कानूनी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।