फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मौसम में बदलाव का महिलाओं की त्वचा पर पड़ रहा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर पर लाल रंग के धब्बे और खुजली की बढ़ रही समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मौसम में बदलाव के साथ ही महिलाओं की त्वचा पर एलर्जी की समस्या बढ़ने लगी है। दिन में गर्मी और रात में सर्दी होने की वजह से त्वचा पर असर पड़ रहा है। खासतौर पर महिलाओं को अलग-अलग समस्याएं हो रही हैं। शरीर पर लाल रंग के धब्बे और खुजली आदि की समस्या हो रही है। उपचार के साथ डॉक्टर मरीजों को मुंह पर सूती कपड़े से कवर करने की सलाह दे रहे हैं।

बीके अस्पताल की ओपीडी के चर्म रोग विशेषज्ञ के पास रोजाना करीब 200 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा महिलाएं होती हैं। दीपावली के बाद से ही उनके पास महिला मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ हैं। डॉ. डी एस राठी ने बताया कि उनके पास शुक्रवार को करीब 50 से अधिक महिलाएं खुजली और मुंह पर जलन की समस्या लेकर आईं। खुश्की इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि हाथ-पैरों की त्वचा में दरारें नजर आने लगती हैं। इस तरह के मरीज उनकी ओपीडी में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. डी एस राठी के अनुसार त्योहार के दौरान खान-पान में गड़बड़ी, पटाखों के कारण वातावरण में प्रदूषण की बढ़ी हुई मात्रा, धूल मिट्टी तथा सर्दियों के मौसम की शुरुआत के कारण त्वचा में नमी की कमी हो जाती हैं। जिससे मुंह व शरीर के अन्य अंगों पर रूखापन औ खुजली जैसा लगता हैं। इस तरह के मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही हैं। वहीं कुछ महिलाएं त्योहार के चलते अपनी त्वचा तथा उसकी साफ सफाई का ज्यादा ध्यान नहीं रख पाती है। उसी वजह से अब उन महिलाओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें