फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: देरी से स्टेशन पहुंच रहीं ट्रेनें, यात्रियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर लोकल ईएमयू ट्रेन 64057 देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते कई यात्री प्रशासन से नाराज भी नजर आए।

बता दें की पलवल से गाजियाबाद को जाने वाली ट्रेन के फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 11:25 का था, पर ट्रेन करीब 12:55 पर स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को स्टेशन पर करीब 1 घंटा 30 मिनट प्रतीक्षा करनी पड़ी। इसके चलते यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि लोकल ट्रेनें इतनी देरी से पहुंचेगी तो फिर आम इंसान बस से सफर करना ज्यादा बेहतर समझेगा। लोगों ने बताया कि बस से जाने पर सड़कों पर जाम मिलेगा यह सोचकर ट्रेन से व्यक्ति सफर करता है, पर ट्रेन इतनी देर से स्टेशन पहुंच रही है।
विज्ञापन


नितेश नाम के एक यात्री ने बताया कि 11:25 की ट्रेन के लिए पिछले 1 घंटे से प्रतीक्षा कर रहा हूं। 12:30 हो चुके हैं पर अब तक ट्रेन नहीं पहुंची है। रेलवे प्रशासन कब इस ओर ध्यान देगा। वहीं ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे एक अन्य यात्री नलिन ने बताया कि लोकल ट्रेनों पर तो प्रशासन को कम से कम ध्यान देना चाहिए। लोकल ट्रेनों से बच्चों और बुजुर्ग से लेकर सभी लोग ऑफिस और स्कूल तक जाने के लिए निकलते हैं। ऐसे में उन्हें देरी के कारण बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें