फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजीव कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक और पार्षद ने विकास कार्य का किया शुभारंभ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बल्लभगढ़। सेक्टर-25 स्थित राजीव कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शनिवार को विधायक मूलचंद शर्मा और पार्षद मुकेश डागर ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ किया।



इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण से स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिलेगा। इससे क्षेत्र की हरियाली और सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में कॉलोनी के बुजुर्गों, युवाओं और अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। विधायक और पार्षद ने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें