फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के दौरान लड़की से हुआ था दुष्कर्म, मेडिकल में पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र से 12 वर्षीय लड़की का शादी की नीयत से अपहरण किया गया था। इस मामले में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की बात भी सामने आई है। किशोरी के मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि हुई है। पुलिस अब अपहरण के साथ पोक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ेगी। इस मामले में आरोपी अमन खान को पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस आरोपी से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया ऑटो बरामद करेगी और उन जगहों की निशानदेही कराएगी, जहां वह लड़की को लेकर गया था।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके पड़ोस में रहने वाला अमन खान उनकी बेटी को शादी की नीयत से बहला कर ऑटो में अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों से पूछताछ कर दबाव बनाया तो अमन बुधवार सुबह लड़की को उसके घर के पास अर्द्धबेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया था। शाम होने तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने किशोरी का मेडिकल और मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति के निर्देश पर परिजनों को सौंप दिया था।
अपहरण से पहले हुई थी किशोरी से मारपीट
राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने बृहस्पतिवार को लड़की के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले अमन खान ने किशोरी को पीटा था। तब परिवार ने पुलिस से शिकायत कर दी थी। अमन खान के परिवार वालों की तरफ से माफी मांगने के बाद उन्होंने शिकायत वापस ले ली थी। इसके बाद अमन ने किशोरी पर नजर रखनी शुरू कर दी और उसका अपहरण कर लिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि किशोरी व उसके परिजनों की सुरक्षा को देखते उनके घर के पास पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें