फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाना ही विजयादशमी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सूरजकुंड मार्ग स्थित सिद्धदाता आश्रम में मंगलवार को विजयादशमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। आश्रम में विश्व कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ महायज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। प्रवचन में उन्होंने कहा कि अहंकार का त्याग कर धर्म और सत्य के मार्ग पर चलना ही विजयादशमी का वास्तविक संदेश है। मनुष्य को अपने भीतर की असुरी प्रवृत्तियों पर विजय प्राप्त कर देवत्व के गुण अपनाने चाहिए। अपने अंदर की बुराइयों का दहन करना ही वास्तविक रावण दहन है। कार्यक्रम में जयपुर से आए भजन गायक संजय पारीक और लोकेश शर्मा ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें