फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: परिजनों ने दिया ज्ञापन, महापौर ने दिए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंछी नाले में गिरने से तीन युवकों की मौत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीते दिनों गोंछी नाले में गिरने से तीन युवाओं की दर्दनाक मृत्यु की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने नगर निगम महापौर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मृतकों के परिजन और अन्य स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महापौर प्रवीण जोशी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, संयुक्त आयुक्त एवं अधीक्षण अभियंता को ठेकेदार की लापरवाही को देखते हुए एफआईआर दर्ज व उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। महापौर प्रवीण जोशी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी नालों के साथ दीवारों को ऊंचा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें